मानव प्रजाति और वायरस - विशेष आलेख
नोट - प्रस्तुत आलेख लम्बा अवश्य है लेकिन मेरी राय में घरो में रहते हुए आप लोगो के पास पर्याप्त समय होगा | इसे समय देते हुए धैर्य के साथ पूरा पढ़े और स्वस्थ जीवन जिए मानव प्रजाति और वायरस - विशेष आलेख सुपर कंप्यूटर सा है मानव शरीर इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी से जुड़े हुए लोग एक कम्यूटर सिस्टम को अच्छी तरह से जानते है ,वे जानते है कि एक कंप्यूटर का निर्माण विभिन्न प्रकार के हार्डवेयर से मिलकर होता है जो कंप्यूटर की विभिन्न क्रियाओ से सम्बंधित होते है | लेकिन वे ये भी जानते है कि ये कंप्यूटर स्वत नहीं चल सकता बल्कि इसके काम करने के लिए कुछ सॉफ्टवेयर कंप्यूटर में इंस्टाल करने पढ़ते है और सबसे अहम् कि इस पूरे सिस्टम को पॉवर देनी पढ़ती है तब ही ये रन कर पाता है | जो सॉफ्टवेयर कंप्यूटर में इंस्टाल किये जाते है उनमे कम से कम एक एंटी वायरस का भी सॉफ्टवेयर होता है जो उस पूरे सिस्टम को बाहरी खतरे से सुरक्षित रखता है | यहाँ इस बात का भी जिक्र करता चलू कि ये सभी सॉफ्टवेयर एक कंप्यूटर प्रोग्राम ही होते है ,और सिस्टम में प्रवेश करने वाला बाहरी वायर...